फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचपीयू मेट के लिए आवेदन करने की तारीख बढ़ाई, विद्यार्थियों को राहत

Mon, 07 May 2018 08:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

एचपीयू ने मेट-2018 के लिए आवेदन की आवेदन की तिथि बढ़ा दी है। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने एचपीयू मेट-2018 के लिए ऑनलाइन आवेदन की तारीख 15 मई तक बढ़ा दी है। एचपीयू के एमबीए कोर्स में प्रवेश लेने के लिए करीब तीन हजार छात्र-छात्राओं ने आवेदन किया है।

विज्ञापन


अब तारीख बढ़ने के बाद यह कोर्स करने के इच्छुक छात्र-छात्राएं 15 मई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। मैनेजमेंट की डिपार्टमेंटल काउंसिल ने आवेदन की तिथि बढ़ाने को हरी झंडी देकर इसे कुलपति की मंजूरी को भेजा।

यहां से स्वीकृति मिल गई है।एचपीयूबीएस (हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय बिजनेस स्कूल) के निदेशक और डीन मैनेजमेंट प्रो. श्याम लाल कौशल ने माना कि आवेदन की तारीख बढ़ा दी गई है। प्रवेश परीक्षा 26 मई को होगी। पहले ऑनलाइन आवेदन की तिथि पांच मई थी। 

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

दो हजार कम हो गई आवेदनों की संख्या 

छात्रों की मांग पर इसे 15 मई तक बढ़ाया गया है। उन्होंने बताया कि पांच मई तक विवि के एडमीशन पोर्टल के माध्यम से करीब तीन हजार ने ऑनलाइन आवेदन किया है। इस बार भी आवेदनकर्ताओं का आंकड़ा चार हजार तक पहुंचने की उम्मीद है। 

एचपीयूबीएस ही एमबीए में प्रवेश के लिए एचपीयू मेट-2018 करवा रहा है। इसमें एचपीयूबीएस संस्थान की 60-60 सब्सिडाइज्ड और नॉन सब्सिडाइज्ड सीटें पर प्रवेश दिया जाना है। विवि के रिजनल सेंटर धर्मशाला की तीस सेल्फ फाइनांसिंग सीटों के लिए भी परीक्षा प्रवेश आधार होती है। 

साल दर साल विवि से एमबीए कोर्स करने के इच्छुक आवेदकों की संख्या कम हो रही है। किसी समय में एचपीयू ही प्रदेश में एमबीए कोर्स के लिए एचपीयू मेट लेता था। अब विवि सिर्फ अपने संस्थानों के लिए ही यह परीक्षा करवाता है। पिछले सत्र में एचपीयू मेट में करीब साढ़े चार हजार छात्र-छात्राओं ने भाग लिया था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें