हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने कोरोना महामारी से बने हालात और विद्यार्थियों की मांग का हवाला देते हुए एक बार फिर से स्नातकोत्तर डिग्री के मेरिट आधारित कोर्स में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। अब इन कोर्स में प्रवेश लेने के इच्छुक छात्र 23 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। पूर्व में दो अगस्त आवेदन के लिए अंतिम तिथि तय की गई थी। विवि के अधिष्ठाता अध्ययन प्रो. अरविंद कालिया ने कहा कि इससे अब वो विद्यार्थी भी आवेदन कर सकेंगे, जो किन्हीं कारणों से आवेदन नहीं कर पाए हैं।