फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचपीयू ने घोषित किया यूजी के पांचवें सेमेस्टर का रिजल्ट

Sun, 18 Mar 2018 12:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने यूजी के पांचवें सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने रूसा सीबीसीएस के तहत कॉलेजों में चलाए जा रहे अंडर ग्रेजुएट डिग्री कोर्स के पांचवें सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। 

विज्ञापन


इसे तय वेब पोर्टल पर उपलब्ध करवा दिया गया है। छात्र अपने लॉगइन के माध्यम से रिजल्ट को देख सकेंगे और परीक्षा परिणाम की अंक तालिका डाउनलोड कर सकेंगे। परीक्षा नियंत्रक डॉ. जेएस नेगी ने कहा कि बीए, बीएससी और बीकॉम के पांचवें सेमेस्टर के 98 फीसदी नतीजे घोषित कर दिए गए हैं। 

उन्होंने कहा कि दो फीसदी से भी कम ऐसे छात्र होंगे, जिनका परिणाम फॉर्म की गलतियों की वजह से रुका है या कॉलेजों से इंटरनल असेसमेंट के अवार्ड नहीं पहुंचे हैं। इन मामलों को भी जल्द कॉलेजों के माध्यम से आवेदन करने पर प्राथमिकता के आधार पर निपटाया जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि शास्त्री और और ओटीएमआईएल के नतीजे भी तैयार किए जा रहे हैं। इन्हें जल्द घोषित किया जाएगा। नवंबर और दिसंबर माह में आयोजित की गई यूजी के पांचवें सेमेस्टर की परीक्षा में तीनों डिग्री कोर्स में करीब 37 हजार छात्र छात्राएं अपीयर हुए थे। इनमें अधिकतर के नतीजे घोषित कर दिए गए है। 
कॉलेजों के माध्यम से ही सेटल किए जाएंगे मामले 

शिमला। परीक्षा नियंत्रक डॉ. नेगी ने साफ किया है कि जिन छात्रों के नतीजे घोषित नहीं हो पाए हैं, उन्हें सेटल करने के लिए कॉलेज स्तर पर बनी रूसा शिकायत निवारण केंद्रों या कॉलेज प्राचार्य के माध्यम से आवेदन आने पर ही सेटल किया जाएगा। छात्र स्वयं मामले सेटल करवाने को यूनिवर्सिटी न आएं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें