फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिणाम घोषित, एमसीए कोर्स के लिए इनका हुआ चयन

Sun, 17 Jul 2016 09:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के कंप्यूटर साइंस  विभाग ने शैक्षणिक सत्र 2016-19 के एमसीए कोर्स के लिए आयोजित प्रवेश प्रक्रिया पूरी कर शुक्रवार को सब्सिडाइज्ड और नान सब्सिडाइज्ड सीटों के लिए श्रेणीवार चयनित उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। विभाग की 121 सीटों के लिए प्रवेश परीक्षा, काउंसलिंग आयोजित की गई थी।
विज्ञापन


विभागाध्यक्ष प्रो. मनु सूद ने कहा इस कोर्स के लिए चयनित उम्मीदवारों की सूची जारी कर इसे विभाग की वेबसाइट www.hpucs.ac.in पर उपलब्ध करवा दिया गया है। इसे छात्रों की सुविधा के लिए शनिवार तक विवि की मुख्य वेबसाइट 

www.hpuniv.in पर भी उपलब्ध करवा दिया जाएगा। प्रो. सूद ने बताया कि चयनित छात्रों में जिनका यूजी कोर्स का परिणाम घोषित नहीं हुआ है, उन्हें परिणाम घोषित होने के बाद ही चयनित माना जाएगा। बिना परीक्षा परिणाम के वे फीस जमा नहीं करवा पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एम कॉम व एलएलबी प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के वाणिज्य कामर्स विभाग ने भी एम कॉम डिग्री कोर्स में प्रवेश को आयोजित परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। विभागाध्यक्ष देवेंद्र शर्मा ने बताया कि पहली मर्तबा रूसा यूजी डिग्री के पहले बैच के पास आउट होने पर एचपीयू

ने एम कॉम के लिए संयुक्त प्रदेश परीक्षा 13 जून को आयोजित की थी। जिसमें पूरे प्रदेश भर में 1227 छात्र अपीयर हुए थे। इसके बाद अब एचपीयू पीजी सेंटर के लिए काउंसलिंग आयोजित करेगा, उसके बाद अन्य कॉलेजों में चल रहे कोर्स के लिए अलग से काउंसलिंग प्रक्रिया होगी।

अब तक इन कोर्स की प्रवेश परीक्षा के घोषित हो चुके है नतीजे
एचपीयू ने अब तक  एमए सोशल वर्क, समाज शास्त्र , जूलॉजी, गणित, ज्योग्राफी, तीन वर्षीय विधि कोर्स की प्रवेश परीक्षा के साथ एमएससी फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायो टैकभनोलॉजी, माईक्रोबायोलॉजी सहित अन्य पीजी कोर्स की प्रवेश परीक्षा के नतीजे घोषित कर चुका है। विभाग घोषित प्रवेश परीक्षा के नतीजे घोषित कर विभाग में नोटिस बोर्ड पर उपलब्ध करवा रहा है।

कामर्स पीएचडी की काउंसलिंग साक्षात्कार 20 जुलाई को
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के वाणिज्य विभाग ने पीएचडी में प्रवेश की शुरू की प्रक्रिया में तय तिथि तक मिले आवेदनों के आधार पर बीस जुलाई को साक्षात्कार और काउंसलिंग करवाने का निर्णय लिया है।

विभागाध्यक्ष देवेंद्र कुमार शर्मा ने कहा कि बीस जुलाई को सुबह दस बजे साक्षात्कार शुरू होंगे। इसके लिए आवेदनकर्ताओं को अपने साथ अपने मूल शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र व अन्य श्रेणी व वर्ग के संबंधित दस्तावेज भी साथ लाने होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें