फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एलएलबी प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित, 12 से होगी काउंसलिंग

Wed, 05 Jul 2017 09:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने एलएलबी तीन वर्षीय डिग्री कोर्स की प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। एचपीयू के विधि विभाग की 210 और धर्मशाला रीजनल सेंटर की एलएलबी की 60 सीटों के लिए यह संयुक्त प्रवेश परीक्षा 17 जून को आयोजित की गई थी। इस परीक्षा के लिए करीब एक हजार छात्रों ने आवेदन किया था, जिनमें 17 जून को 657 छात्र परीक्षा में अपीयर हुए।
विज्ञापन


इन सभी का परिणाम घोषित कर दिया गया है। बारह जुलाई से हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय सभागार में पीजी सेंटर के विधि विभाग की 210 सीटों के लिए काउंसलिंग की प्रक्रिया शुरू होगी। विधि विभाग के अध्यक्ष प्रो. कंवलजीत सिंह ने बताया कि परीक्षा का परिणाम मंगलवार को घोषित कर दिया गया है।

इसे बुधवार तक विवि की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया जाएगा। छात्र इसे प्रवेश को अलग से बनाई गई वेबसाइट में अपना लागइन के माध्यम से भी जान सकते है। उन्होंने कहा कि धर्मशाला रीजनल सेंटर में विधि के तीन वर्षीय कोर्स की 60 सीटों के लिए रीजनल सेंटर अलग से काउंसलिंग की प्रक्रिया चलाएगा। छात्र आवेदन के समय ही दोनों केंद्रों के लिए अलग से आप्शन भरते हैं, उसी के मुताबिक धर्मशाला सेंटर के लिए काउंसलिंग की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें