फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HPU: जूनियर ऑफिस असिस्टेंट की लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित

Thu, 20 Jul 2017 09:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
एचपीयू ने जूनियर ऑफिस असिस्टेंट (आईटी) की 7 मई 2017 को हुई लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया है। जेएओ(आईटी) की अनुबंध आधार पर होने वाली भर्ती के लिए विवि ने अगली कड़ी में होने वाले टाइप और स्किल टेस्ट की तिथि घोषित कर उत्तीर्ण हुए उम्मीदवारों को शॉर्ट लिस्ट कर दिया है।
विज्ञापन


श्रेणी वार शॉर्ट लिस्ट किए गए उम्मीदवारों का टाइप/स्किल टेस्ट 30 जुलाई को होगा। विवि के कुलसचिव डॉ. पंकज ललित ने बताया कि घोषित किए गए परीक्षा परिणाम को विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.hpuniv.nic.in ,www.hpuniv.in पर उपलब्ध करवा दिया है।
विज्ञापन

टाइप टेस्ट को श्रेणी वार शॉर्टलिस्ट किए उम्मीदवार

इसके  अलावा टाइप टेस्ट के लिए श्रेणी के मुताबिक शॉर्ट लिस्ट किए गए अभ्यर्थियों को पत्र के माध्यम से भी सूचित किया जा रहा है। इसके बावजूद यदि 27 जुलाई तक उन्हें पत्र नहीं मिलता है, तो पात्र अभ्यर्थी विश्वविद्यालय की भर्ती परीक्षा शाखा के टेलीफोन नंबर न. 0177-2833510 पर संपर्क कर सकते हैं।

घोषित किए गए नतीजे के बाद टाइप टेस्ट के सामान्य वर्ग के 12 पदों के लिए सबसे अधिक 250 उम्मीदवार पात्र है। इसी तरह से अन्य वर्ग के लिए सरकार के तय रोस्टर के मुताबिक पदों के लिए पात्र हुए उम्मीदवारों को टाइप टेस्ट के लिए बुलाया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें