हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की मानव संसाधन भर्ती शाखा ने स्टेट कोआपरेटिव बैंक के जूनियर लेक्चर भर्ती के लिए हुई स्क्रीनिंग परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। इसमें जूनियर लेक्चरर मैनेजमेंट, कोआपरेटिव लॉ, अकाउंटेंसी एंड बुक कीपिंग का नतीजा घोषित किया है। यह परीक्षा चार दिसंबर 2012 को आयोजित की गई थी।
जूनियर लेक्चरर मैनेजमेंट के रोलनंबर 20002,20003,20010,20021,20028,20031 ने स्क्रीनिंग परीक्षा पास की है। जूनियर लेक्चरर कोआपरेटिव लॉ में रोलनंबर 30007,30009, 30010,30012, 30014, 30022 और जूनियर लेक्चरर अकाउंटेंसी एंड बुक
कीपिंग के स्क्रीनिंग टेस्ट में 10003,10004, 10010,10012,10014,10015 रोलनंबर वाले परीक्षार्थी पास हुए हैं। यह जानकारी परीक्षा सेल के मुख्य समन्वयक प्रो. एसएस नारटा ने दी।