यूआईआईटी विभाग के निदेशक प्रो. मनु सूद ने कहा कि बीटेक आईटी और बीटेक कंप्यूटर साइंस की 66-66 सीटों के लिए प्रवेश प्रक्रिया मार्च में शुरू होगी। ऑनलाइन आवेदन करना होगा। जमा दो के परिणाम के आधार पर मई माह के दूसरे सप्ताह में प्रवेश परीक्षा होगी।
अगस्त से कक्षाएं शुरू हाेंगी। शेडयूल को अंतिम रूप देने को जल्द बैठक बुलाई जा रही है। कंप्यूटर साइंस विभाग के अध्यक्ष प्रो. किशोरी लाल ने कहा कि एमसीए की 122 और एमटेक की तय सीटों के लिए अप्रैल में प्रोस्पेक्टस जारी किए जाएंगे। आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन होगी।
वोकेशनल स्टडीज कोर्स को भी अप्रैल में आवेदन
विवि के इंस्टीट्यूट ऑफ वोकेशनल स्टडीज के मास्टर इन टूरिज्म एडमिनिस्ट्रेशन की 40, पांच वर्षीय इंटीग्रेटिड कोर्स इन टूरिज्म एडमिनिस्ट्रेशन की 35 और होटल मैनेजमेंट कोर्स की 20 सीटों के लिए आवेदन प्रक्रिया अप्रैल में शुरू होगी। निदेशक प्रो. चंद्र मोहन परशीरा ने बताया एमटीए पीजी कोर्स और पांच वर्षीय इंटीग्रेटिड टूरिज्म एडमिनिस्ट्रेशन कोर्स में जमा दो के बाद आवेदन करने वाले छात्रों की प्रवेश परीक्षा मई में होती है। इसके बाद जीडी और इंटरव्यू की प्रक्रिया पूरा कर जुलाई अंत तक कक्षाएं शुरू होंगी।