फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HPTU: दस दिन में आया एक आवेदन, वह भी हो गया रद्द

Sun, 01 Apr 2018 12:55 PM IST
प्रवीण कुमार, अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय में कुलपति का पद एक साल से खाली है। इसके लिए विवि ने नए आवेदन मांगे हैं, लेकिन 20 मार्च से अब तक दस दिन में केवल एक ही आवेदन आया है। वह भी निर्धारित प्रपत्र पर न होने पर रद्द हो गया है।

विज्ञापन


तकनीकी विवि के कुलपति प्रो. आरएल शर्मा 16 मई, 2017 को रिटायर हो गए हैं। उनकी सेवानिवृत्ति की जानकारी विवि को करीब छह माह पहले मिल चुकी थी।

इसके चलते कुलपति पद के लिए विवि प्रशासन ने पूर्व में 31 मार्च, 2017 तक आवेदन मांगे थे। बीते वर्ष करीब 44 लोगों ने आवेदन किया, लेकिन ये आवेदन विवि कार्यालय में एक माह से धूल फांक रहे हैं। 

विवि के अधिकतर महत्वपूर्ण फैसले कुलपति की अध्यक्षता में होने वाली बैठकों में लिए जाते हैं। इसमें चाहे शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार के मुद्दे हों या प्रशासनिक सुधार और विवि के सामग्र विकास की बात।
विज्ञापन


विवि के वरिष्ठ अधिकारियों की मानें तो सर्च कमेटी कुलपति के लिए साक्षात्कार लेती है। तकनीकी विवि में कुलपति का पद भरने के लिए आईआईटी दिल्ली के डायरेक्टर की अध्यक्षता में साक्षात्कार होंगे। 

18 अप्रैल तक मांगे हैं आवेदन
तकनीकी विवि के कुलसचिव डॉ. विक्रम महाजन ने कहा कि कुलपति का कार्यकाल 16 मई, 2017 को समाप्त हो चुका है। विवि के पास कुलपति के पद के लिए बीते वर्ष 44 आवेदन आए हैं। वर्तमान में केवल एक आवेदन आया था।

यह रेगुलर प्रपत्र पर न होने के चलते रद्द हो गया है। 20 मार्च से 18 अप्रैल को शाम पांच बजे तक आवेदन मांगे हैं। पहले आए आवेदनों को भी साक्षात्कार के लिए शामिल किया जाएगा। इसके बाद सर्च कमेटी साक्षात्कार लेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें