फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HPTU: नकल करने पर गिरी गाज, आठ परीक्षार्थियों के पेपर रद्द

Fri, 04 Aug 2017 12:21 PM IST
प्रवीण कुमार/अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय ने वार्षिक परीक्षाओं में नकल करने वाले 12 परीक्षार्थियों पर सख्त कार्रवाई की है। आठ परीक्षार्थियों के पेपर कैंसल कर दिए हैं, जबकि 4 परीक्षार्थियों को एक-एक सेमेस्टर के लिए सस्पेंड किया है। ये सभी विद्यार्थी बीटेक पहले और दूसरे सेमेस्टर के थे।
विज्ञापन


अब ये परीक्षार्थी नवंबर-दिसंबर में होने वाली वार्षिक परीक्षाओं में भाग नहीं ले सकेंगे। तकनीकी विवि ने जुलाई में बीटेक, बी-फार्मेसी, एमबीए, एमटेक, एम-फार्मेसी और एमसीए की वार्षिक परीक्षाएं ली थीं। इनमें नकल रोकने को फ्लाइंग स्क्वायड का गठन किया था। फ्लाइंग स्क्वायड ने सभी परीक्षा केंद्रों पर छापामारी की और 16 विद्यार्थियों को नकल करते पकड़ा।

चार विद्यार्थियों से नकल की सामग्री भी बरामद हुई। इन्हें नोटिस जारी कर तकनीकी विवि की परीक्षा अनुशासन समिति के समक्ष पेश होने के आदेश दिए गए। समिति के समक्ष 16 में से केवल 12 परीक्षार्थी ही पेश हुए, जबकि चार परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन


विवि की परीक्षा अनुशासन समिति ने 8 परीक्षार्थियों के पेपर रद्द कर दिए, जबकि नकल की भारी सामग्री के साथ बरामद चार विद्यार्थियों को एक-एक सेमेस्टर के लिए सस्पेंड कर दिया है। अनुपस्थित रहे शेष 4 विद्यार्थियों को समिति के समक्ष पेश होने के लिए 5 अगस्त को आखिरी सुनवाई रखी है। अगर इस दिन भी ये पेश नहीं हुए तो उन्हें विवि बाहर का रास्ता दिखाएगा।

बर्दाश्त नहीं होगी नकल: पटियाल
तकनीकी विवि के परीक्षा नियंत्रक प्रो. वीपी पटियाल ने कहा कि जुलाई में हुई वार्षिक परीक्षाओं के दौरान 16 विद्यार्थियों के यूएमसी केस बनाए गए थे। इन्हें नोटिस जारी कर परीक्षा अनुशासन समिति के समक्ष पेश होने को कहा गया था, लेकिन 4 विद्यार्थी पेश नहीं हुए। 12 परीक्षार्थियों पर समिति ने फैसला सुना दिया है। वार्षिक परीक्षाओं में नकल बर्दाश्त नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें