फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचपीसीईटी से निशुल्क, राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा पर देना होगा शुल्क

Sun, 24 Jun 2018 12:49 PM IST
प्रवीण कुमार, अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर ने हिमाचल प्रदेश सामान्य प्रवेश परीक्षा (एचपीसीईटी) के आधार पर काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों के लिए निशुल्क आवेदन की सुविधा प्रदान की है।

विज्ञापन


जबकि राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश पात्रता परीक्षा के आधार पर आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को शुल्क देना होगा। सामान्य वर्ग और ओबीसी के अभ्यर्थियों के लिए 1550 रुपये, जबकि एससी, एसटी और बीपीएल समेत आरक्षित वर्ग के लिए 1400 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा।

वहीं अगर कोई विद्यार्थी राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा और बारहवीं व स्नातक की मेरिट के आधार पर काउंसलिंग के लिए आवेदन करना चाहता है तो उसे दो अलग-अलग आवेदन भरने होंगे। इस प्रक्रिया में विद्यार्थी से दोगुना शुल्क वसूल किया जाएगा। इंजीनियरिंग, बी-फार्मेसी और बैचलर ऑफ आर्किटेक्चर समेत सभी स्नातक कक्षाओं में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन के लिए एक दिन शेष बचा है।
विज्ञापन


यूजी कक्षाओं के लिए विवि ने 25 जून तक आवेदन मांगे हैं। काउंसलिंग के आधार पर ही विद्यार्थियों को कक्षाओं में दाखिले मिलेंगे। काउंसलिंग में भाग लेने से पहले विद्यार्थियों को ऑनलाइन आवेदन फार्म भरने होंगे। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 6 जून से शुरू है।

तकनीकी विवि के अधीन चल रहे महाविद्यालयों में हर साल काउंसलिंग के आधार पर बीटेक, एमटेक, बी-फार्मेसी, एम-फार्मेसी, एमबीए, एमसीए समेत अन्य विभागों में दाखिले मिलते हैं।

विभिन्न पाठ्यक्रमों में 50 फीसदी सीटें राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा और 50 फीसदी सीटें हिमाचल प्रदेश सामान्य प्रवेश परीक्षा की मेरिट के आधार पर भरी जाएंगी। अगर कोई सीट खाली रह जाती है तो उसे दस जमा दो व स्नातक कक्षा में प्राप्त अंकों की मेरिट के आधार पर भरी जाएंगी।

विज्ञापन

ऑनलाइन आवेदन का शेड्यूल

बी-फार्मेसी डायरेक्ट एंट्री के लिए 25, बी-फार्मेसी एलोपैथी व आयुर्वेदा और बैचलर ऑफ आर्किटेक्चर के लिए 25 जून तक आवेदन किया जा सकता है। बी-फार्मेसी और एमसीए में लेटरल एंट्री, एमटेक, एम-फार्मेसी, एमबीए, एमसीए डायरेक्ट एंट्री और बीएससी होटल मैनेजमेंट एंड केटरिंग टेक्नोलॉजी में प्रवेश के लिए 11 जुलाई,  जबकि बी-फार्मेसी लेटरल एंट्री के तहत 21 जुलाई तक आवेदन करना होगा।      

प्रदेश तकनीकी विवि इस साल सभी पाठ्यक्रमों में प्रवेश राष्ट्रीय और प्रदेश स्तरीय प्रवेश परीक्षाओं में प्राप्त अंक की मेरिट के आधार पर देगा। स्नातक कक्षाओं के लिए 25 जून तक ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। - डॉ. एनएन शर्मा, डीन ऑफ अकादमिक, प्रदेश तकनीकी विवि हमीरपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें