फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HPTU: बीटेक पहले चरण की काउंसलिंग में भरीं 81 सीटें

Wed, 05 Jul 2017 09:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय में बीटेक की काउंसलिंग शुरू हो गई है। सोमवार और मंगलवार को 81 सीटें भरी गई हैं। विवि ने सोमवार को अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और ओबीसी के लिए काउंसलिंग का आयोजन किया था। जबकि मंगलवार को सामान्य वर्ग और ओबीसी की सब कैटेगिरी के लिए काउंसलिंग का आयोजन किया।
विज्ञापन


इन दो दिनों में जेईई मेन के आधार पर कुल 81 सीटें भरी गई हैं। बुधवार को जेईई मेन के आधार पर सामान्य वर्ग के लिए काउंसलिंग का आयोजन किया जाएगा। वहीं इससे पहले विवि ने बी-फार्मेसी की काउंसलिंग का आयोजन किया। राजकीय आयुर्वेदिक महाविद्यालय नगरोटा बगवां और राआमा रोहड़ू में हिमाचल प्रदेश तकनीकी विवि प्रवेश परीक्षा के आधार पर सभी सीटें भर ली गई हैं।

लेकिन प्रदेश तकनीकी विवि के अधीन चल रहे प्राइवेट महाविद्यालयों में अभी तक 90 फीसदी सीटें खाली हैं। इसके  लिए विवि 6 जुलाई को अंतिम चरण की काउंसलिंग का आयोजन करने जा रहा है।
विज्ञापन


तकनीकी विवि के डीन अकादमिक डा. एनएन शर्मा ने बताया कि बी-फार्मेसी की काउंसलिंग में नगरोटा बगवां और रोहड़ू आयुर्वेदिक महाविद्यालय की सीटें भरी जा चुकी हैं। शेष खाली सीटों को भरने के लिए 6 जुलाई को आखिरी राउंड का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें