फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HPTU: बीटेक में प्रवेश के लिए आज भी कर सकेंगे आवेदन

Fri, 30 Jun 2017 12:17 PM IST
बीटेक में प्रवेश के लिए आज भी कर सकेंगे आवेदन
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2017-18 के लिए बीटेक प्रवेश के लिए आवेदन की तिथि 30 जून तक बढ़ा दी है। विश्वविद्यालय के डीन डा. एनएन शर्मा ने कहा है कि पिछड़े क्षेत्र, डिफेंस तथा स्पोर्ट्स वर्ग के आवेदकों को अपने प्रमाणपत्रों का सत्यापन हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर में पूर्व निर्धारित तिथि एक जुलाई को सुबह 10 बजे पहुंचकर संबंधित अधिकारियों से करवाना होगा।
विज्ञापन



इसके अतिरिक्त आवेदकों द्वारा प्रार्थना पत्र की प्रतिलिपि ई-मेल के माध्यम से एक जुलाई शाम 5 बजे तक भेजनी होगी। समस्त इच्छुक आवेदक ऑनलाइन आवेदन विश्वविद्यालय को निर्धारित तिथि तक कर सकते हैं। काउंसलिंग तिथि में कोई फेरबदल नहीं किया गया है। काउंसलिंग 3 जुलाई को सुबह 9 बजे से राजकीय बहुतकनीकी महाविद्यालय बडू हमीरपुर के सभागार में आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें