फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्यटन विकास निगम ने बढ़ा दी आवेदन करने की तारीख, भरे जाने हैं 42 पद

Wed, 10 Oct 2018 11:31 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

पर्यटन विकास निगम लिमिटेड (एचपीटीडीसी) के होटलों में रोजगार के इच्छुक युवा अब 20 नवंबर तक आवेदन पत्र भरकर जमा करवा सकेंगे। आवेदकों की मांग को देखते हुए निगम ने यह फैसला लिया है। निगम ने 42 ट्रेनी पदों के लिए आवेदन मांगे हैं। पहले आवेदन पत्र भेजने की आखिरी तिथि छह अक्तूबर निर्धारित की गई थी।

विज्ञापन


एचपीटीडीसी ने ट्रेनी रिसेप्शन के छह पद, ट्रेनी प्रतीक्षा के 15 पद, ट्रेनी हाउस कीपिंग के 6 पद, ट्रेनी रसोईए के 15 पदों के लिए आवेदन मांगे हैं। सभी पदों के लिए मान्यता प्राप्त संस्थानों से प्रशिक्षण और डिप्लोमा अनिवार्य किया गया है। आयु सीमा 18 से 40 साल निर्धारित की गई है। इसके अलावा अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग और विकलांगों को सरकार के नियमों के अनुसार छूट दी जाएगी। 

अभ्यर्थियों का चयन मेरिट, लिखित परीक्षा और स्क्रीनिंग के आधार पर होगा। आवेदन शुल्क सामान्य श्रेणी के लिए 600 रुपये और आरक्षित श्रेणियों के लिए 300 रुपये निर्धारित किया गया है। आवेदन शुल्क का भुगतान बैंक डिमांड ड्राफ्ट के माध्यम से करना होगा। एचपीटीडीसी की महाप्रबंधक सरला चोपड़ा ने बताया कि आवेदनकर्ताओं की मांग पर आवेदन पत्र स्वीकार करने की अंतिम तिथि 20 नवंबर तक बढ़ा दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें