फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शारीरिक शिक्षक भर्ती परिणाम नहीं आने से अभ्यर्थी परेशान

Fri, 20 Jul 2018 10:26 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंबा
विज्ञापन
विज्ञापन

हमीरपुर चयन आयोग की ओर से पोस्ट कोड- 571 में ली गई शारीरिक शिक्षा अध्यापकों के 118 पदों का परिणाम घोषित न होने से सैकड़ों युवाओं का भविष्य अधर में लटक गया है। अब बोर्ड की ओर से पोस्टकोड 634 में 99 पदों को भरने की लिखित परीक्षा की तिथि भी घोषित कर दी है। ऐसे में 571 पोस्टकोड में अंतिम चयन परिणाम घोषित न होने से युवाओं में असमंजस की स्थिति ही उत्पन्न हो गई है।

विज्ञापन


हमीरपुर चयन आयोग की ओर से पोस्ट कोड 571 में शारीरिक शिक्षा अध्यापक के 118 पदों के लिए 27 और 28 नवंबर 2017 में 15 अंकों कामूल्यांकन करवाया गया था। इसमें प्रदेश भर से सैकड़ों अभ्यर्थी शामिल हुए। हैरानी की बात है कि इतना समय बीत जाने के बाद भी अंतिम चयन परिणाम घोषित नहीं किया जा रहा है।

अब आयोग ने पोस्ट कोड 634 में 99 पदों को भरने के लिखित परीक्षा की तिथि घोषित कर दी है।  चंबा से लोकेश राज, राकेश कुमार, अजय कुमार, नवीन कुमार, मीना कुमारी, लता देवी कांगड़ा से अक्षय कुमार, राज कुमार, प्रवीण कुमार, अशोक कुमार, नीरज, रेखा और सीमा ने बताया कि आयोग की ओर से 15 अंकों का मूल्यांकन करवाया गया था।
विज्ञापन


इतना समय बीत जाने के बाद भी अंतिम परिणाम घोषित नहीं किया गया। इससे सैकड़ों अभ्यर्थी परेशान हो रहे हैं। बेरोजगार आगामी परीक्षा की भी तैयारी नहीं कर पा रहे हैं। अभ्यर्थियों ने मांग की है कि परिणाम जल्द घोषित किया जाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें