फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्मचारी चयन आयोग: पोस्ट कोड 763 की लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित

Thu, 25 Feb 2021 09:06 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर ने क्लर्क पोस्ट कोड 763 की लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। परीक्षा के परिणाम का अभ्यर्थी लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। बेरोजगार अभ्यर्थियों ने इस पोस्ट कोड की परीक्षा का परिणाम जल्द घोषित करने की मांग भी की थी। इसके बाद आयोग ने गुरुवार को यह परिणाम घोषित किया है। परिणाम के आधार पर 11 पदों के लिए 121 अभ्यर्थियों ने परीक्षा उत्तीर्ण की है।

विज्ञापन


इनका चयन टाइपिंग परीक्षा के लिए हुआ है। इन पदों के लिए कुल 49050 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। इनमें 45099 पात्र पाए गए थे। 18 अक्तूबर को हुई लिखित परीक्षा में 18333 अभ्यर्थी ही मौजूद रहे। 26766 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। 18333 में से 121 अभ्यर्थियों ने लिखित परीक्षा उत्तीर्ण की है। आयोग के सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने कहा कि टाइपिंग परीक्षा नौ मार्च को सुबह साढ़े नौ बजे से आयोग के कार्यालय हमीरपुर में होगा।

नेत्र अधिकारी की लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित 
 हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग ने नेत्र अधिकारी पोस्ट कोड 804 के चार पदों के लिए ली गई लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। 17 दिसंबर को हुई परीक्षा में 33 अभ्यर्थियों में से आठ अभ्यर्थी बैठे थे, 25 अनुपस्थित रहे। इन आठ में से छह अभ्यर्थियों का चयन मूल्यांकन प्रक्रिया के लिए हुआ है। चयनित अभ्यर्थियों में रोल नंबर 804000001, 8040000080 804000028, 804000030, 804000031 और 804000032 शामिल हैं। आयोग के सचिव डा. जितेंद्र कंवर ने कहा कि आयोग के कार्यालय में आठ मार्च को 15 अंकों की मूल्यांकन परीक्षा आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन



31 अभ्यर्थियों ने पास की न्यायिक सेवा की लिखित परीक्षा
 राज्य लोकसेवा आयोग ने प्रदेश न्यायिक सेवा परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। कुल 31 अभ्यर्थियों को पर्सनैलिटी टेस्ट के लिए चुना गया है। इसमें सामान्य श्रेणी से 24, ओबीसी श्रेणी से चार और अनुसूचित जाति से तीन अभ्यर्थियों को चुना गया है। 14 से 18 दिसंबर 2020 के बीच न्यायिक सेवा की मुख्य लिखित परीक्षा हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें