फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HPSSC: इस दिन से होंगी छंटनी परीक्षाएं, चुनाव आयोग ने दी हरी झंडी

Thu, 30 Nov 2017 11:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर ने विभिन्न पदों को भरने के लिए छंटनी परीक्षाओं का शेड्यूल जारी कर दिया है। विधानसभा चुनाव के कारण इन परीक्षाओं पर ब्रेक लग गई थी। 
विज्ञापन



इसके बाद चयन आयोग ने चुनाव आयोग से मांग की थी कि बेरोजगारों के हितों को ध्यान में रखते हुए भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की इजाजत दी जाए। 
इस पर गत दिवस चुनाव आयोग ने कर्मचारी चयन आयोग को भर्ती प्रक्रिया जारी रखने को हरी झंडी प्रदान कर दी है। 

चुनाव आयोग से हरी झंडी मिलने के बाद चयन आयोग ने विभिन्न विभागों के आधा दर्जन से अधिक पोस्ट की छंटनी परीक्षाओं की शेडयूल जारी किया है। 24 दिसंबर से छंटनी परीक्षाएं शुरू होंगी।
विज्ञापन

24 से 28 तक चलेंगी परीक्षाएं

उन्होंने बताया कि परीक्षा तिथि से पंद्रह दिन पहले आयोग की वेबसाइट से अभ्यर्थियों को एडमिट एवं रोलनंबर डाउनलोड करने की सुविधा उपलब्ध होगी। परीक्षा केंद्र और रोलनंबर की जानकारी अभ्यर्थियों को उनके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एसएमएस से भी दी जाएगी। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी चयन आयोग के दूरभाष नंबर 01972-222204, 221841 और 222211 पर भी संपर्क कर सकते हैं।

आयोग के सचिव डा. जितेंद्र कंवर ने कहा कि 24 दिसंबर को सुबह के सत्र में पोस्ट कोड 485 सांख्यिकी सहायक, जबकि सायंकालीन सत्र में पोस्ट कोड 541 असिस्टेंट टेक्निकल ऑफिसर की लिखित परीक्षा होगी।

इसी तरह 26 को सुबह उद्यानिकी विभाग में जेई, सायंकालीन सत्र में उद्यान प्रसार अधिकारी, 27 को सुबह फोटो टाइप सेटर ऑपरेटर, सायं को जूनियर प्रोग्रामर, 28 को सुबह पोस्ट कोड 513 वरिष्ठ सहायक अकाउंट्स, सायं वरिष्ठ सहायक अकाउंट्स पोस्ट कोड 502, 29 दिसंबर को सुबह के सत्र में पोस्ट कोड जूनियर ऑफिसर की लिखित परीक्षा होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें