फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तकनीशियन, सीनियर तकनीशियन, प्लाटून कमांडर का परिणाम घोषित

Tue, 29 Dec 2020 05:34 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग ने मंगलवार को तीन पोस्ट कोड की लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। आयोग ने तीनों पोस्ट कोड की मूल्यांकन परीक्षा 18 जनवरी को रखी है। पोस्ट कोड 770 के तहत चार पदों के लिए 24 सितंबर को ली गई तकनीशियन रेफ्रिजरेटर की परीक्षा में 15 अभ्यर्थी उत्तीर्ण हुए हैं। उत्तीर्ण अभ्यर्थियों में रोल नंबर 770000010, 770000059, 770000064, 770000130, 770000153, 770000171, 770000198, 770000202, 770000224, 770000252, 770000277, 770000335, 770000339, 770000408 और 770000471 मूल्यांकन परीक्षा के लिए उत्तीर्ण हुए हैं। 

विज्ञापन


सीनियर तकनीशियन पोस्ट कोड 769 के एक पद के लिए चार अभ्यर्थी लिखित परीक्षा में पास हुए हैं। इनमें रोलनंबर 769000005, 769000166, 769000173, 769000280 का चयन मूल्यांकन परीक्षा के लिए हुआ है। इसके अलावा पोस्ट कोड 768 के तहत तीन पदों के लिए ली गई सिविल डिफेंस इंस्ट्रक्टर/चीफ इंस्ट्रक्टर/प्लाटून कमांडर/ एडमिनिस्ट्रेशन ऑफिसर और स्टोर ऑफिसर की लिखित परीक्षा में दस अभ्यर्थी उत्तीर्ण हुए हैं।

इनमें रोलनंबर 768000001, 768000003, 768000004, 768000006, 768000009, 768000012, 768000013, 768000014, 768000016, 768000017 का चयन मूल्यांकन परीक्षा के लिए हुआ है। हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग के सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने कहा कि 18 जनवरी को तीनों पोस्ट कोड की मूल्यांकन परीक्षा सुबह साढ़े नौ बजे से आयोग के कार्यालय हमीरपुर में आयोजित की जाएगी। अभ्यर्थियों को सभी आवश्यक मूल दस्तावेजों, सेल्फ अटेस्टेड प्रतियों, आईडी प्रमाण, मूल्यांकन के लिए जरूरी दस्तावेजों के साथ उपस्थित होना अनिवार्य है। मूल्यांकन परीक्षा में भाग न लेने वाले अभ्यर्थी भर्ती प्रक्रिया से बाहर हो जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें