फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोस्ट कोड-698 के लिए अपात्रों के आवेदन, असमंजस में पात्र अभ्यर्थी

Fri, 15 Mar 2019 01:24 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग के तहत वार्ड ऑफ एक्स सर्विसमैन कोटे से भरे जाने वाले आयुर्वेदिक फार्मासिस्ट पोस्ट कोड 698 के 66 पदों के लिए अपात्र अभ्यर्थियों के आवेदन करने से पात्र अभ्यर्थी असमंजस में हैं। इन्होंने आयोग से परीक्षा का परिणाम दस्तावेजों की जांच करने के बाद घोषित करने की मांग की है। 

विज्ञापन


अभ्यर्थियों अजय शर्मा, लेखराज, जीवन कुमार, सुरेंद्र और आकांक्षा आदि ने कहा कि आयोग ने 66 पदों के लिए 995 अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड जारी किए हैं। इन पदों के लिए वार्ड ऑफ एक्स सर्विसमैन कोटे से प्रदेश भर में 350 या 400 से ज्यादा पात्र अभ्यर्थी नहीं हैं।

वर्ष 2016 में इन पदों के लिए महज 250 अभ्यर्थी ही पात्र थे। इस वर्ष अपात्रों ने भी ऑनलाइन फॉर्म भरे हैं। ऐसे में अब वे परीक्षा देंगे और अगर उत्तीर्ण हो गए तो पात्र अभ्यर्थियों के परिणाम पर असर पड़ेगा।
विज्ञापन


साथ ही मूल्यांकन प्रक्रिया तक वे बाहर नहीं होंगे। अगर मूल्यांकन प्रक्रिया में ऐसे अभ्यर्थी बाहर होते हैं तो एक तो पात्र अभ्यर्थियों को मौका छूटेगा, दूसरा सीटें खाली रहने के कारण आयोग उन्हें खत्म कर देगा या पात्र अभ्यर्थी न मिलने से उन सीटों को किसी और कोटे में मर्ज किया जा सकत है।

अभ्यर्थियों का कहना है कि वे उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाकर परीक्षा परिणाम से पूर्व दस्तावेज जांचने की मांग करेंगे। इस बारे में अभ्यर्थी कर्मचारी चयन आयोग के अंडर सेक्रेटरी से भी मिल चुके हैं।

अंडर सेक्रेटरी उत्तम पटियाल का कहना है कि आयोग की परीक्षा लेने की अपनी प्रक्रिया और नियम हैं। आवेदन करते समय अभ्यर्थी की अंडरटेकिंग ली जाती है। अगर कोई अपात्र अभ्यर्थी होगा तो मूल्यांकन प्रक्रिया में पता चल जाएगा और अपात्रों को बाहर कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें