डॉ. जितेंद्र कंवर, सचिव, हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग
जिले के प्रवीण कुमार, यादव राम, टेंक सिंह, मोहर चंद, केहर सिंह, सोहन लाल, तारा चंद मोहन राम, हेत राम, कमल सिंह, उमेश ठाकुर, वीरेंद्र कुमार, सुरेश भारद्वाज, योग राज, सुरेंद्र कुमार, ओम राम, मनदीप कुमार, विजय कुमार सहित हजारों बेरोजगार युवाओं ने आवेदन की तारीख को बढ़ाने के लिए हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग का आभार जताया है।
इन पदों के लिए आठ तक कर सकते हैं आवेदन
पुलिस विभाग में सब इंस्पेक्टर के 33 पद, लिपिक के 7, जूनियर ऑफिस असिस्टेंट के 412, प्रारंभिक शिक्षा विभाग में टीजीटी आटर्स के 292, टीजीटी नॉन मेडिकल 107, जेबीटी 617, सूचना एवं जन संपर्क विभाग में कैमरामैन, वीडियो फिल्म एडिटर और पब्लिसिटी सहायक समेत कुल 34 पद, प्रदेश ट्रांसमिशन कार्पोरेशन में जेई सिविल के 12 पद, जेई इलेक्ट्रिशियन के 51 पद, जेओए 12, फिटर, इलेक्ट्रिशियन और सब स्टेशन अटेंडेंट और अन्य 41 पद, प्रदेश मिल्क फेडरेशन में 19 पद, होमगार्ड एवं सिविल डिफेंस, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड समेत विभिन्न विभागों में कुल 1724 पद शामिल हैं।