प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग ने रविवार को सुबह 10 बजे से 12 बजे तक स्टाफ नर्स पोस्ट कोड- 747 की परीक्षा करवाई। प्रदेशभर में 127 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। सुबह 10 बजे से 12 बजे तक हुई इस परीक्षा के लिए 20 हजार अभ्यार्थियों को कॉल लेटर जारी हुए थे। कुल्लु, मंडी, सोलन, शिमला और ऊना में कोरोना पॉजिटिव नौ अभ्यर्थियों के लिए भी परीक्षा देने के लिए प्रबंध किए गए थे।
विज्ञापन
दूसरी ओर सांयकालीन सत्र में 2 बजे से शाम 4 बजे तक शिमला, मंडी, हमीरपुर और धर्मशाला में सीनियर स्केल स्टेनोग्राफर के पदों के लिए लिखित परीक्षा ली गई। आयोग के सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने कहा कोविड-19 के मद्देनजर पुख्ता प्रबंध किए गए थे। नौ कोरोना पॉजिटिव अभ्यर्थियों के लिए भी प्रबंध किए गए थे।