फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेबर इंस्पेक्टर के एक पद के लिए हजारों ने दी परीक्षा

Sun, 03 Jan 2021 09:14 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर
विज्ञापन
मंडी बाल स्कूल में आयुर्वेदिक फार्मासिस्ट की परीक्षा देकर बाहर आते अभ्यर्थी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर ने रविवार को लेबर इंस्पेक्टर की परीक्षा करवाई। एक पद को भरने के लिए 7704 अभ्यर्थियों को कॉल लेटर जारी किए गए थे। लिखित परीक्षा के लिए प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में 49 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। परीक्षा सुबह 10 बजे से 12 बजे तक ली गई।

विज्ञापन


वहीं आयुर्वेदिक फार्मासिस्ट के 81 पदों को भरने के लिए 3891 अभ्यर्थियों को कॉल लेटर जारी किए गए थे। लिखित परीक्षा के लिए शिमला, हमीरपुर, मंडी और धर्मशाला में 29 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। 

शाम की परीक्षा में दो कोरोना पॉजिटिव अभ्यर्थियों ने भी मंडी जिला में भाग लिया। चयन आयोग हमीरपुर के सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने कहा कि प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर की ओर से लेबर इंस्पेक्टर और आयुर्वेदिक फार्मासिस्ट की लिखित परीक्षा सुबह और शाम के सत्र में करवाई गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें