फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हजारों ने दी जूनियर इंजीनियर, लेजर कीपर की परीक्षा

Sun, 18 Apr 2021 06:01 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर
विज्ञापन
बाल स्कूल हमीरपुर में लेजर कीपर की परीक्षा देने से पहले अपने रोल नंबर देखते अभ्यर्थी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर ने जूनियर इंजीनियर (सिविल) की लिखित परीक्षा प्रदेश भर के सभी जिला मुख्यालयों में और लेजर कीपर की लिखित परीक्षा जिले के चार जोन में रविवार को आयोजित की। दोनों पोस्ट कोड की लिखित परीक्षा के लिए 56 सेंटर बनाए गए थे।

विज्ञापन


परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से हुई। जूनियर इंजीनियर (सिविल) पोस्ट कोड 882 में 24 पदों को भरने के लिए प्रदेश भर के 5982 अभ्यर्थियों को कॉल लेटर जारी किए गए थे। परीक्षा को लेकर 37 सेंटर प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में बनाए गए। 

परीक्षा सुबह 10 से 12 बजे तक आयोजित की गई। लेजर कीपर पोस्ट कोड 890 में 31 पदों को भरने के लिए प्रदेश भर के 3469 अभ्यर्थियों को कॉल लेटर जारी किए गए थे। यह परीक्षा हमीरपुर, कांगड़ा, मंडी और शिमला जोन के 19 केंद्रों में ली गई। परीक्षा दो से चार बजे तक आयोजित की गई। अभ्यर्थियों को लिखित परीक्षा से एक घंटा पूर्व पहुंचने के निर्देश थे।
विज्ञापन


सभी परीक्षा केंद्रों में अभ्यर्थियों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुख्ता प्रबंध किए गए थे। प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर के सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने कहा कि प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर ने जूनियर इंजीनियर (सिविल) और लेजर कीपर की लिखित परीक्षा रविवार को प्रदेश के 56 सेंटरों में आयोजित की। परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से हुई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें