फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HPSSC ने दी राहत, 1007 पदों के लिए अब 25 तक करें आवेदन

Wed, 22 Jun 2016 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर ने ऑनलाइन आवेदन की तिथि को 25 जून तक बढ़ा दिया है। - फोटो : Demo pic
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर ने ऑनलाइन आवेदन की तिथि को 25 जून तक बढ़ा दिया है। रोजगार के लिए आवेदन करने से वंचित रहे युवाओं के लिए आयोग ने चार दिन अतिरिक्त समय देकर बड़ी राहत प्रदान की है।
विज्ञापन


इससे पहले आयोग ने ऑनलाइन आवेदन के लिए 21 जून अंतिम तिथि निर्धारित की थी। लेकिन 20 मई से शुरू हुई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया के दौरान बार-बार आयोग की वेबसाइट के क्रैश होने के आरोप लगते रहे।

वेबसाइट क्रैश होने से हजारों युवक-युवतियां आवेदन करने से वंचित रह गए थे। आवेदन से वंचित रहने वाले युवाओं ने आयोग के अधिकारियों से आवेदन की तिथि को बढ़ाने की मांग की थी।
विज्ञापन


हिमाचल के नंबर एक समाचार पत्र अमर उजाला ने युवाओं के इस मुद्दे को अपने 16 जून के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसके बाद आवेदन की तिथि बढ़ाकर कर्मचारी चयन आयोग ने युवाओं को बड़ी राहत प्रदान की है।
विज्ञापन

1007 पदों के लिए मांगें जा रहे हैं आवेदन

कर्मचारी चयन आयोग ने विभिन्न 49 कोड के तहत 1007 पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए थे।
कर्मचारी चयन आयोग ने विभिन्न 49 कोड के तहत 1007 पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए थे। सामान्य वर्ग के लिए परीक्षा शुल्क 360 रुपये जबकि आरक्षित वर्ग के लिए 120 रुपये परीक्षा शुल्क निर्धारित किया गया था। लेकिन वेबसाइट क्रैश होने से कइयों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

इन पदों के लिए मांगे हैं आवेदन-
कर्मचारी चयन आयोग ने विभिन्न 49 कोड के तहत 1007 पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए थे। इसमें टीजीटी आर्ट्स के 225 पद, टीजीटी साइंस 34, टीजीटी नॉन मोडिकल 145, लिपिक 103, बिजली बोर्ड में जूनियर आफिस असिस्टेंट अकाउंट 79, आईपीएच में सर्वेयर के 110, जूनियर ड्राफ्ट्समैन सिविल के 55, जेई मेकेनिकल के 24, एचपी पावर ट्रांसमिशन कारपोरेशन में जेई इलेक्ट्रिकल के 22 और फिटर के 21 पदों समेत समेत अन्य विभागों के तहत भरे जाने वाले एक हजार से अधिक पद शामिल हैं।

हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग ने 20 मई से 49 विभिन्न कोड के तहत 1007 पदों के लिए 21 जून तक ऑनलाइन आवेदन मांगे थे। इस दौरान कई अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन प्रक्रिया में तकनीकी खराबी का तर्क देकर तिथि बढ़ाने की मांग की थी। इसे स्वीकार करते हुए आनलाइन आवेदन की तिथि को 25 जून तक बढ़ा दिया गया है।-जोगराज ठाकुर, चेयरमैन, हिप्र कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें