हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर ने मंगलवार को तीन विभिन्न विभागों के लिए आयोजित भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित किया। हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक ट्रिब्यूनल में लिपिक के आठ पदों के लिए चयनित उम्मीदवारों की सूची भी जारी कर दी है। लिपिक के पद के लिए आयोग ने 2 अक्तूबर 2016 को लिखित परीक्षा और 31 जनवरी 2017 में टाइपिंग टेस्ट का आयोजन किया था।
जबकि 20 फरवरी को साक्षात्कार का आयोजन करने के बाद मेरिट के आधार पर आठ उम्मीदवारों को सफल घोषित किया। आयोग ने इसके साथ उद्योग विभाग में सीनियर असिस्टेंट अकाउंट के आठ पदों और नागरिक आपूर्ति निगम में कंप्यूटर आपरेटर के 9 पदों के लिए आयोजित लिखित परीक्षा का परिणाम भी घोषित कर दिया है। आयोग के सचिव डा. जितेंद्र कंवर ने बताया कि कंप्यूटर आपरेटर और सीनियर असिस्टेंट अकाउंट के पदों के लिए शीघ्र साक्षात्कार का आयोजन किया जाएगा।
प्रशासनिक ट्रिब्यूनल में इनका हुआ चयन-
999000253, 999000271, 999000792, 999000870, 999000891, 999001113, 999002089, 999002440
सिविल सप्लाई कारपोरेशन में 33 हुए उत्तीर्ण-
512000132, 512000367, 512000646, 512000675, 512000830,512000923, 512001127, 512001174, 512001306, 512001555, 512001684, 512001734, 512001874, 512001917, 512001930, 512002144, 512002371, 512002456, 512002535, 512002606, 512002656, 512002732, 512002746, 512002885, 512002990, 512002993, 512003439, 512003630, 512003665, 512003921, 512003977, 512004138, 512004158
उद्योग विभाग में सीनियर असिस्टेंट की परीक्षा में यह 25 हुए उत्तीर्ण-
508000006, 508000028, 508000059, 508000062, 508000090, 508000106, 508000107, 508000113, 508000157, 508000165, 508000167, 508000239, 508000253, 508000256, 508000276, 508000278, 508000283, 508000327, 508000350, 508000356, 508000389, 508000394, 508000432, 508000478, 508000479
सेना भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित
सेना भर्ती कार्यालय हमीरपुर के निदेशक कर्नल संजय चावला ने बताया कि 29 जनवरी को हुई लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया है। उम्मीदवार अपना परिणाम 22 फरवरी को सेना भर्ती कार्यालय में सुबह 10 बजे देख सकते हैं।
सेना भर्ती में सिपाही लिपिक के चयनित उम्मीदवारों की लिखित परीक्षा 26 फरवरी को राजकीय पॉलीटेक्निक बड़ू में होगी। खराब मौसम और वर्षा के कारण परीक्षा राजकीय डिग्री कॉलेज अणु में निर्धारित तिथि को ही होगी। उन्होंने कहा कि उम्मीदवार सुबह 5 बजे लिखित परीक्षा के लिए उपस्थित होना सुनिश्चित करें।