हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग ने टीसीपी, एचपीएसआईडीसी एवं इंडस्ट्री विभाग में सर्वेयर के पदों के लिए आयोजित भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है।
आयोग के सचिव डा. जितेंद्र कंवर ने कहा कि आयोग ने पोस्ट कोड 488 के तहत इन पांच पदों को भरने के लिए दिसंबर 2016 में लिखित परीक्षा और इस वर्ष 16 मार्च व 6 अप्रैल को साक्षात्कार का आयोजन किया था।
सचिव ने कहा कि अभ्यर्थियों का अंतिम चयन कोर्ट के फैसले के बाद ही होगा। मेरिट के आधार पर निम्रलिखित अभ्यर्थियों का चयन हुआ है। 488000046, 488000106, 488000118, 488000133, 488000160