हिमाचल प्रदेश स्टाफ सेलेक्शन कमीशन ने पुलिस विभाग में महिला सब इंस्पेक्टर के 16 पदों को भरने के लिए साक्षात्कार का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। सेलेक्शन कमीशन के सचिव विजय कुमार ने कहा कि साक्षात्कार में उत्तीर्ण अभ्यर्थियों के अनुक्रमांक इस प्रकार हैं।
486373, 486537, 486552, 486647, 486937, 487343, 488228, 488451, 488921, 489063, 489069, 489093, 489458, 489580, 489975, 490073
चालक के पदों के लिए 19 से दक्षता परीक्षा
हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर ने चालक के तीन पद भरने के लिए दक्षता तिथियों का ऐलान कर दिया है। चालक के पदों को भरने के लिए 19 जुलाई से 21 जुलाई और 25 से 27 जुलाई तक दक्षता परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।
आयोग के सचिव विजय कुमार ने बताया कि दक्षता परीक्षा के लिए सभी योग्य अभ्यर्थियों को बुलावा पत्र भेज दिए गए हैं। अधिक जानकारी के लिए कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-221841, 222204 पर संपर्क कर सकते हैं।
टीजीटी के लिए लिखित परीक्षा की तिथियां घोषित
Exam
हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर ने टीजीटी आर्ट्स, टीजीटी नॉन मेडिकल और टीजीटी मेडिकल के पदों को भरने के लिए लिखित परीक्षा की तिथियां घोषित कर दी है। आयोग के सचिव विजय कुमार ने कहा कि टीजीटी आर्ट्स के लिए लिखित
परीक्षा 17 जुलाई को सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक, टीजीटी नॉन मेडिकल 17 जुलाई को दोपहर बाद 2 बजे से शाम चार बजे तक, टीजीटी मेडिकल की लिखित परीक्षा भी 17 जुलाई को दोपहर बाद 2 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित की जाएगी। परीक्षाओं का आयोजन जिला मुख्यालय स्तर पर होगा।