प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर ने पोस्ट कोड-632 में टीजीटी नॉन मेडिकल भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। आयोग ने सितंबर 2017 में प्रारंभिक शिक्षा विभाग में टीजीटी नॉन मेडिकल के 209 पदों को भरने के लिए आवेदन मांगे थे।
आयोग को 7104 आवेदन प्राप्त हुए। इसमें 6324 आवेदन सही पाए गए। शेष अधूरे आवेदनों को रद्द कर दिया गया। आयोग के सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने बताया कि आयोग ने 8 जुलाई 2018 को लिखित और छंटनी परीक्षा करवाई थी।
इसमें 5605 अभ्यर्थियों ने भाग लिया। 719 आवेदन रद्द कर दिए गए। आयोग ने मेरिट के आधार पर 667 अभ्यर्थियों को आगामी पंद्रह अंकों की मूल्यांकन परीक्षा के लिए चयनित किया है।