फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयोगशाला सहायक भर्ती का परिणाम घोषित, 110 उम्मीदवार मूल्यांकन परीक्षा के लिए चयनित

Tue, 19 Mar 2019 06:08 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग ने पोस्ट कोड 639 में प्रयोगशाला सहायक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। आयोग ने लिखित परीक्षा की मेरिट के आधार पर 110 अभ्यर्थियों को आगामी मूल्यांकन परीक्षा के लिए चयनित किया है।

विज्ञापन


आयोग ने सितंबर 2018 में सिंचाई और जनस्वास्थ्य विभाग में प्रयोगशाला सहायक के 34 पदों को भरने के लिए आवेदन मांगे थे। आयोग के पास 6974 आवेदन आए, जिसमें से 6359 आवेदन ही सही पाए गए।

आयोग ने 24 अक्तूबर 2018 को लिखित परीक्षा का संचालन किया। इसमें केवल 2932 अभ्यर्थियों ने ही भाग लिया। आयोग के सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने बताया कि 110 अभ्यर्थियों को शीघ्र आगामी मूल्यांकन परीक्षा के लिए बुलावा पत्र भेजे जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें