फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लैब तकनीशियन और जेई भर्ती परीक्षा परिणाम घोषित, देखिए सूची

Mon, 24 Dec 2018 06:34 PM IST
ashok chauhan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग ने वरिष्ठ लैब तकनीशियन और जेई भर्ती परीक्षा का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है। पोस्ट कोड 550 के तहत प्रदेश स्वास्थ्य विभाग में वरिष्ठ लैब तकनीशियन के 63 पद भरने को आयोजित भर्ती में 46 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया है।

विज्ञापन


एसटी बीपीएल के एक पद पर कोई योग्य अभ्यर्थी नहीं मिला। सामान्य अनारक्षित, सामान्य बीपीएल, ओबीसी और एस अनारक्षित केक 16 पदों का रिजल्ट अदालत में मामला विचाराधीन होने के चलते बाद में निकाला जाएगा।

आयोग ने जेई सिविल भर्ती परीक्षा का परिणाम भी घोषित कर दिया है। आयोग सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने बताया कि लिखित और मूल्यांकन परीक्षा के आधार पर आठ अभ्यर्थियों का चयन हुआ है।
विज्ञापन


आयोग ने वर्ष 2017 में हिमाचल प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कारपोरेशन लिमिटेड में जेई सिविल के आठ पदों को भरने के लिए पोस्ट कोड 606 के तहत आवेदन मांगे थे। 

वरिष्ठ लैब तकनीशियन में ये हुए सफल

550000113, 550000226, 550000245, 550000252, 550000258, 550000275, 550000292, 550000315, 550000318, 550000320, 550000321, 550000351, 550000361, 550000363, 550000368, 550000378, 550000386, 550000411, 550000468, 550000499, 550000527, 550000579, 550000693, 550000698, 550000701, 550000708, 550000730, 550000734, 550000747, 550000760, 
550000775, 550000798, 550000800, 550000802, 550000808, 550000809, 550000810, 550000816, 550000819, 550000826, 550000853, 550000885, 550000934, 550000953, 550000960, 550001013
विज्ञापन

जेई सिविल का भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित

606000724, 606001016, 606001528, 606001542, 606001550, 606002114, 606002116, 606002245

प्रिंटिंग और इलेक्ट्रिकल मेकेनिक का पद रहा खाली
आयोग ने हिमाचल प्रदेश कंट्रोलर, प्रिंटिंग एंड स्टेशनरी विभाग में प्रिंटिंग मेकेनिक और इलेक्ट्रिकल मेकेनिक के एक-एक पद भरने के लिए आयोजित भर्ती परीक्षा परिणाम भी घोषित कर दिया है। पोस्ट कोड 603 और 604 के तहत हुई भर्ती परीक्षा में कोई भी योग्य अभ्यर्थी न मिलने से पद खाली रह गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें