प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग ने जूनियर ऑडिटर पोस्ट कोड-598 के लिए ली गई लिखित स्क्रीनिंग परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। छह पदों के लिए 2357 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। इनमें से 1985 अभ्यर्थी पात्र पाए गए।
जिन्हें टेस्ट के लिए एडमिट कार्ड जारी किए गए। 13 मई 2018 को हुई परीक्षा में 1238 अभ्यर्थी उपस्थित रहे, जबकि 747 अभ्यर्थियों ने परीक्षा में रुचि नहीं दिखाई। बुधवार को आए परीक्षा परिणाम में 21 अभ्यर्थियों ने परीक्षा पास कर ली है।
इनमें रोल नंबर 598000060, 598000139, 598000207, 598000239, 598000340, 598000349, 598000562, 598000670, 598000780, 598000859, 598001195, 598001399, 598001441, 598001458,
598001542, 598001610, 598001620, 598001665, 598001668, 598001731, 598001862 ने परीक्षा उत्तीर्ण कर ली है। आयोग के सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने कहा कि उत्तीर्ण अभ्यर्थियों का चयन आगामी प्रक्रिया के लिए हुआ है।