प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग ने पोस्ट कोड-530 में जेई के 18 पदों को भरने के लिए करवाई भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। आयोग ने लोक निर्माण विभाग और हिम ऊर्जा विभाग में इन पदों को भरने के लिए अक्तूबर 2016 में आवेदन मांगे थे।
विज्ञापन
आवेदन आने के बाद आयोग ने 26 नवंबर 2017 को लिखित परीक्षा और 3 फरवरी और 29 अगस्त को पंद्रह अंकों की मूल्यांकन परीक्षा करवाई। दोनों परीक्षा की मेरिट के आधार पर आयोग ने 18 सफल अभ्यर्थियों की सूची जारी कर दी है। सफल अभ्यर्थियों की सूची इस प्रकार से है।