प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर ने मत्स्य उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। आयोग के सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने बताया कि आयोग ने सितंबर 2017 को पोस्ट कोड 619 में मत्स्य विभाग में उपनिरीक्षक के 6 पदों को भरने के लिए आवेदन मांगे थे।
इसके बाद 30 दिसंबर 2018 को लिखित परीक्षा करवाई गई। इसमें 21 अभ्यर्थियों का आगामी मूल्यांकन परीक्षा के लिए चयन किया गया। रोलनंबर 619000044, 619000550, 619000604, 619000825, 619000979, 619000984, 619001314, 619001481, 619001714, 619002054, 619002078, 619002574, 619002637, 619002670, 619002688, 619003546, 619003776, 619004153, 619004176, 619004225, 619004620 का चयन हुआ है।