हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग ने पुलिस सब इंस्पेक्टर के 16 पदों को भरने के लिए आयोजित भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। पोस्ट कोड 478 के तहत इन पदों के लिए लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षा और साक्षात्कार की मेरिट के आधार पर अभ्यर्थियों का अंतिम चयन किया गया है।
आयोग के सचिव डा. जितेंद्र कंवर ने कहा कि आयोग ने 16 मई को लिखित परीक्षा का आयोजन किया था। लिखित परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवारों को 13 जुलाई को साक्षात्कार के लिए बुलाया गया। मेरिट के आधार पर सभी 16 पदों को भर लिया गया है।
चयनित अभ्यर्थियों के रोलनंबर इस प्रकार से हैं-478000916, 478003099, 478003916, 478004036, 478004542, 478005719, 478005868, 478008416, 478008828, 478009226, 478009621, 478009900, 478009969, 478010035, 478011070, 478012053