प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग ने पोस्ट कोड 538 और पोस्ट कोड 549 का भर्ती परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। आयोग ने पोस्ट कोड 538 हिप्र उद्यान, प्रोड्यूस मार्केटिंग एंड प्रोसेसिंग कारपोरेशन में मार्केटिंग असिस्टेंट के दो पदों के लिए 27 जनवरी को लिखित परीक्षा का आयोजन किया था।
मेरिट में रहने वाले अभ्यर्थियों के लिए 7 अप्रैल को पंद्रह अंकों की मूल्यांकन परीक्षा का आयोजन किया। इसमें रोलनंबर 538000003 संजीव कुमार और रोलनंबर 538000047 संजय कुमार को सफल घोषित किया गया है।
इसी तरह इसी विभाग में पोस्ट कोड 549 के तहत क्लर्क के चार पदों को भरने के लिए आयोग ने बीते साल 15 अक्तूबर को लिखित परीक्षा और इस साल 7 अप्रैल को पंद्रह अंकों की मूल्यांकन परीक्षा का आयोजन किया।
इसमें रोलनंबर 549002126 दीक्षा वर्मा और रोलनंबर 549002378 मंजीत सिंह को सफल घोषित किया गया है। आयोग के सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने बताया कि ओबीसी और एससी के लिए कोई भी योग्य उम्मीदवार न मिलने के चलते क्लर्क के दो पद खाली रह गए हैं।