हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर ने जूनियर स्केल स्टेनोग्राफर पोस्ट कोड 454 की भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। आयोग ने दस पदों को भरने के लिए आयोजित लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के बाद मेरिट में आने वाले चयनित उम्मीदवारों की सूची वेबसाइट पर डाल दी है।
आयोग के सचिव विजय कुमार ने बताया कि 27 मार्च को इन पदों के लिए लिखित परीक्षा, जबकि 30 अगस्त से 1 नवंबर तक स्किल टेस्ट का आयोजन किया था। इसके बाद 6 अक्तूबर को साक्षात्कार का आयोजन किया गया। 10 में से 7 पद भरे गए हैं, जबकि योग्य अभ्यर्थी न मिलने के कारण चार पद खाली रह गए हैं। चयनित अभ्यर्थियों की सूची इस प्रकार है- 500196, 500307, 500400, 500405, 500415, 500472, 500536