प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने डीएलएड (डिप्लोमा इन एलीमेंटरी एजूकेशन) पार्ट-1 बैच 2015-17 (री-अपीयर) और जेबीटी पार्ट-2 बैच 2013-15 (री-अपीयर) का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। डीएलएड पार्ट-1 बैच 2015-17 (री-अपीयर) परीक्षा में कुल 463 परीक्षार्थी बैठे।
इनमें 264 परीक्षार्थी पास हुए हैं, जबकि 133 परीक्षार्थियों की (री-अपीयर) घोषित की गई है। परीक्षा परिणाम 57.02 प्रतिशत रहा है। जेबीटी पार्ट-2 बैच 2013-15 (री-अपीयर) परीक्षा में कुल सात परीक्षार्थी बैठे थे।
इनमें दो परीक्षार्थी पास हुए हैं, जबकि अन्य पांच की री-अपीयर आई है। परीक्षा परिणाम 28.57 फीसदी रहा है। उधर, स्कूल शिक्षा बोर्ड सचिव डॉ हरीश गज्जू ने बताया कि बोर्ड ने जनवरी-2018 में री-अपीयर की परीक्षा ली थी।
अभ्यर्थी परीक्षा परिणाम बोर्ड की वेबसाइट www.hpbose.org पर देख सकते हैं। इसके अलावा बोर्ड में भी संपर्क कर सकते हैं।
पुनर्मूल्यांकन को सात अप्रैल तक करें आवेदन
डीएलएड पार्ट-1 और जेबीटी पार्ट-2 बैच की री-अपीयर परीक्षा में फेल अभ्यर्थी सात अप्रैल तक अपनी उत्तर पुस्तिकाओं का पुनर्मूल्यांकन और पुनर्निरीक्षण करवा सकते हैं।
इसके लिए बोर्ड की वेबसाइट www.hpbose.org पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। पुनर्मूल्यांकन के लिए 400 और पुनर्निरीक्षण के लिए 300 रुपये फीस निर्धारित की गई है।