हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर ने जेई सिविल के तीन पदों को भरने के लिए ली परीक्षा का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है। आयोग के सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने बताया कि दिसंबर 2019 को इन पदों के लिए आवेदन मांगे थे। इसके बाद आयोग ने नवंबर 2020 को लिखित परीक्षा और 8 फरवरी 2021 को पंद्रह अंकों की मूल्यांकन परीक्षा करवाई। इसमें रोलनंबर 765000206 कमल कुमार, 765000731 विरेंद्र सिंह और रोलनंबर 765001816 संतोष कुमारी का चयन किया गया।