फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में इस दिन होगी फार्मासिस्ट एलोपैथी की मूल्यांकन परीक्षा

Thu, 20 Dec 2018 07:47 PM IST
ashok chauhan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर ने चार पोस्ट कोडों के तहत ली गई लिखित छंटनी परीक्षा में उत्तीर्ण घोषित अभ्यर्थियों के लिए 15 अंकों की मूल्यांकन परीक्षा की तिथियां घोषित कर दी हैं।

विज्ञापन


फार्मासिस्ट (एलोपैथी) पोस्ट कोड-586  की मूल्यांकन प्रक्रिया आयोग कार्यालय में 26 से 29 दिसंबर तक होगी। फीमेल हेल्थ वर्कर पोस्ट कोड-651 की मूल्यांकन प्रक्रिया आयोग कार्यालय में पांच, सात और 11 जनवरी को आयोजित की जाएगी।

ड्रामा मास्टर पोस्ट कोड-612 की मूल्यांकन प्रक्रिया 22 दिसंबर और स्टेज मास्टर की मूल्यांकन प्रक्रिया 29 दिसंबर को आयोग कार्यालय में होगी। अभ्यर्थियों को डाक से सूचित किए गए सभी संबंधित प्रमाण पत्रों और उनकी एक-एक सत्यापित प्रतियों के साथ आना होगा। आयोग के सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने कहा कि अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट से अधिक जानकारी लें सकते हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें