हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर ने इलेक्ट्रीशियन भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। आयोग ने पोस्ट कोड 474 के तहत इलेक्ट्रीशियन के 21 पदों को भरने के लिए 4 सितंबर को लिखित परीक्षा, जबकि 14 दिसंबर को साक्षात्कार का आयोजन किया था।
आयोग के सचिव रामप्रसाद शर्मा ने बताया कि मेरिट के आधार पर रोलनंबर 475000035, 475000044, 475000249, 475000542, 475001547, 475001844, 475001998, 475002168, 475002278, 475002522, 475002628, 475002643, 475002801, 475002995, 475003248, 475003544, 475003699, 475003790, 475003950, 475003972, 475004029 का चयन हुआ है।