फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HPSSC: असिस्टेंट केमिस्ट, स्टेनो टाइपिस्ट भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित

Fri, 16 Mar 2018 10:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग ने पोस्ट कोड 559 असिस्टेंट केमिस्ट के एक पद को भरने के लिए ली गई भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है।

विज्ञापन


आयोग के सचिव डा. जितेंद्र कंवर ने बताया कि आयोग ने उद्योग विभाग में असिस्टेंट केमिस्ट के एक पद को भरने के लिए वर्ष 2016 में आवेदन मांगे थे।

इसके बाद 23 जनवरी 2018 को लिखित परीक्षा का आयोजन किया गया। इसमें 25 अभ्यर्थियों ने भाग लिया। मेरिट के आधार पर चार अभ्यर्थियों को आगामी प्रक्रिया के लिए चयनित किया गया है।

रोल नंबर 559000002, 559000012, 559000026, 559000033 का चयन पंद्रह अंकों की मूल्यांकन प्रक्रिया के लिए हुआ है।

विज्ञापन

स्टेनो टाइपिस्ट का भर्ती परीक्षा परिणाम घोषित

हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर ने पोस्ट कोड 548 स्टेनो टाइपिस्ट भर्ती का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। आयोग ने उद्यान, उत्पाद विपणन एवं प्रसंस्करण विभाग में तीन पदों को भरने के लिए वर्ष 2016 में आवेदन मांगे थे।

इसके बाद आयोग ने 11 अक्तूबर 2017 को छंटनी परीक्षा और 22 दिसंबर 2017 को स्किल टेस्ट का आयोजन किया। 53 अभ्यर्थियों ने स्किल टेस्ट में भाग लिया, जिसमें से आठ अभ्यर्थियों को मेरिट के आधार पर पंद्रह अंकों की मूल्यांकन प्रक्रिया के लिए चयनित किया गया है।

इसमें रोलनंबर 548000093, 548000116, 548000123, 548000144, 548000154, 548000205, 548000231, 548000232 शामिल हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें