फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HPSCB: बैंक भर्ती के लिए आए 11835 आवेदन रद्द

Thu, 17 Aug 2017 02:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला
विज्ञापन
विज्ञापन
एचपी स्टेट कोआपरेटिव बैंक लिमिटेड में 70 पदों के लिए होने वाली लिखित परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों में से स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 11 हजार 835 अभ्यर्थियों की पात्रता रद्द कर दी है।
विज्ञापन


हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के सचिव अक्षय सूद ने बताया कि बोर्ड एचपी स्टेट कोआपरेटिव बैंक लिमिटेड में 70 पदों के लिए भर्ती की लिखित परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है, जिसके लिए कई अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है।

बोर्ड को प्राप्त आवेदनों में से निर्धारित शुल्क जमा न करवाने और अधूरे फार्मों के चलते बोर्ड ने कार्रवाई करते हुए 11835 अभ्यर्थियों की पात्रता को रद्द कर दिया है। बोर्ड ने बैंक भर्ती के लिए एक से 15 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए थे।
विज्ञापन


जिन अभ्यर्थियों की पात्रता रद्द की गई है, उनकी सूची बोर्ड ने अपनी वेबसाइट पर अपलोड कर दी है। ऐसे अभ्यर्थियों को बोर्ड ने 20 अगस्त तक का समय दिया है।

बोर्ड प्रशासन का कहना है कि उक्त अभ्यर्थियों में से यदि किसी अभ्यर्थी ने पेमेंट गेटवे पर डेबिट कार्ड/क्रेडिट कार्ड के अतिरिक्त किसी अन्य माध्यम से शुल्क जमा किया है, तो ऐसे अभ्यर्थी अपने शुल्क का पूर्ण रिकार्ड 20 अगस्त तक बोर्ड कार्यालय में आकर अपडेट करवा सकते हैं।
विज्ञापन


बोर्ड प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि ऐसे अभ्यर्थियों को 20 अगस्त तक का समय दिया गया है। इसके उपरांत किसी प्रकार का अपडेट नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें