फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 से 22 जनवरी तक होगा ईओ, सचिव का पर्सनेलिटी टेस्ट

Mon, 11 Jan 2021 05:17 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
राज्य लोक सेवा आयोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

शहरी विकास विभाग में नियुक्त किए जाने वाले 19 कार्यकारी अधिकारी और सचिव के पदों के लिए 20 से 22 जनवरी तक पर्सनेलिटी टेस्ट होगा। राज्य लोकसेवा आयोग ने इन पदों को भरने का शेड्यूल जारी कर दिया है। 74 अभ्यर्थियों ने इन पदों के लिए हुई लिखित परीक्षा को पास किया है।

विज्ञापन


27 सितंबर को प्रदेश के 156 परीक्षा केंद्रों में नगर निकायों के कार्यकारी अधिकारी और सचिव के 19 पदों के लिए 53 फीसदी अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी थी। कुल 15065 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए थे। 28158 अभ्यर्थियों ने परीक्षा के लिए आवेदन किया था। लोकसेवा आयोग के सचिव आशुतोष गर्ग ने बताया कि पर्सनेलिटी टेस्ट की तारीखें तय कर दी गई हैं। अभ्यर्थियों को भी इसकी सूचना दी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें