फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फार्मासिस्ट और इलेक्ट्रिशियन की परीक्षा के लिए तिथि निर्धारित

Fri, 19 Aug 2016 09:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर ने आयुर्वेदिक फार्मासिस्ट और इलेक्ट्रिशियन के पदों को भरने के लिए लिखित परीक्षा की तिथि निर्धारित कर दी है। 4 सितंबर को सुबह के सत्र में आयुर्वेदिक फार्मासिस्ट, जबकि दोपहर के सत्र में इलेक्ट्रिशियन भर्ती परीक्षा का आयोजन करेगा।
विज्ञापन


आयोग ने इसके लिए हमीरपुर, मंडी, शिमला और कांगड़ा में परीक्षा केंद्र स्थापित किए हैं। अभ्यर्थियों को आयोग की वेबसाइट से अपने रोलनंबर और एडमिट कार्ड डाउनलोड करने होंगे। अभ्यर्थी अधिक जानकारी के लिए आयोग के नंबर 01972-222204 और

221841 पर संपर्क कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड न होने की सूरत में अभ्यर्थी अपना डाउनलोड किया गया आवेदन फार्म, नवीनतम फोटो और आधार कार्ड की कॉपी लेकर वेबसाइट पर दर्शाए पते पर परीक्षा दे सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें