फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीजीटी के 394 पदों के लिए इस माह में होगी परीक्षा

Wed, 09 Nov 2016 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
लोक सेवा आयोग के माध्यम से पीजीटी के 394 पदों के लिए दिसंबर महीने में परीक्षा ली जाएगी। 14 विषयों की होने वाले इस परीक्षा के लिए कांगड़ा, मंडी और शिमला शहर में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।  3, 4, 10 और 11 दिसंबर को सुबह और शाम के सत्र में परीक्षाएं ली जाएंगी। पीजीटी के 394 पदों के लिए हजारों युवाओं ने लोकसेवा आयोग के पास आवेदन किया है। राजधानी में लोकसेवा आयोग के कार्यालय, सरकारी स्कूल छोटा शिमला, पोर्टमोर स्कूल और एक्सिलेंस कॉलेज संजौली में परीक्षा केंद्र होंगे। 
विज्ञापन


मंडी में सरकारी स्कूल छात्र, सरकारी स्कूल छात्रा, डीएवी पब्लिक स्कूल जवाहर नगर मंडी, आईटीआई मंडी और वल्लभ कालेज मंडी में परीक्षा केंद्र होंगे। कांगड़ा में आईटीआई धर्मशाला, डाइट धर्मशाला, सरकारी स्कूल छात्रा धर्मशाला, सरकारी स्कूल छात्र धर्मशाला, गुरुकुल सीनियर सेकेंडरी स्कूल धर्मशाला, बीएड कालेज धर्मशाला, सरकारी डिग्री कालेज धर्मशाला, एचपीयू रिजनल सेंटर धर्मशाला में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। 
विज्ञापन

3, 4, 10 और 11 दिसंबर को सुबह-शाम होंगे पेपर

तीन दिसंबर को सुबह दस बजे से दोपहर 12 बजे तक संस्कृत, गणित और शाम को दो बजे से चार बजे तक केमिस्ट्री, भूगोल की परीक्षा होगी। चार दिसंबर को सुबह दस बजे से दोपहर 12 बजे तक राजनीति विज्ञान और शाम को दो बजे से चार बजे तक अंग्रेजी और म्यूजिक वोकल की परीक्षा होगी। 

10 दिसंबर को सुबह दस बजे से दोपहर 12 बजे तक इतिहास, म्यूजिक इंस्ट्रूमेंट्ल और शाम को दो बजे से चार बजे तक अर्र्थशास्त्र और फिजिक्स विषय की परीक्षा होगी। 11 दिसंबर को सुबह दस बजे से दोपहर 12 बजे तक हिंदी और शाम को दो बजे से चार बजे तक बायोलॉजी, कॉमर्स की परीक्षा होगी। 

उधर, शिक्षा विभाग ने शिमला, मंडी और कांगड़ा के स्कूल और कॉलेज प्रिंसिपलोें को आदेश जारी कर परीक्षा के दौरान पुख्ता बंदोबस्त करने को कहा है। उच्च शिक्षा निदेशालय ने कॉलेज और स्कूल प्रिंसिपलों को उम्मीदवारों की संख्या के हिसाब से पुलिस बल तैनात करवाने के लिए जिला प्रशासन से संपर्क करने को कहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें