फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्मचारी चयन आयोग: लैब तकनीशियन भर्ती का परिणाम घोषित

Fri, 18 Jun 2021 07:37 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर

सार

आयोग के सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने बताया कि हिमाचल प्रदेश मिल्कफेड में इन दो पदों के लिए आयोग ने जून 2020 में आवेदन मांगे थे।
 
विज्ञापन
हिमाचल कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर ने पोस्ट कोड 806 जूनियर लैब तकनीशियन के दो पदों को भरने के लिए करवाई भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। आयोग के सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने बताया कि हिमाचल प्रदेश मिल्कफेड में इन दो पदों के लिए आयोग ने जून 2020 में आवेदन मांगे थे। 18 दिसंबर 2020 को लिखित परीक्षा करवाई गई। लिखित परीक्षा पास करने वाले अभ्यर्थियों के लिए आयोग ने 8 मार्च और 17 जून 2021 को पंद्रह अंकों की मूल्यांकन परीक्षा करवाई। मेरिट के आधार पर रोलनंबर 806000547 मनीषा गांगटा और रोलनंबर 806000667 विशाल ठाकुर का चयन किया गया है। 

विज्ञापन


मेडिकल लैब तकनीशियन ग्रेड-दो का संशोधित परीक्षा परिणाम घोषित
उधर, आयोग हमीरपुर ने पोस्ट कोड-776 मेडिकल लैब तकनीशियन ग्रेड-दो भर्ती परीक्षा का शुक्रवार को संशोधित परिणाम घोषित किया है। इससे पूर्व इस पोस्ट कोड का फाइनल भर्ती परीक्षा परिणाम 20 मई 2021 को घोषित किया गया था, लेकिन इसी कई अभ्यर्थियों ने हिमाचल प्रदेश पैरा मेडिकल काउंसिल से पंजीकरण से संबंधित अपनी पात्रता को सही करार देते हुए चयन आयोग में री-प्रजेंटेशन दी थी। इस री-प्रजेंटेशन पर गौर करते हुए आयोग ने इनके पक्ष में फैसला सुनाया है। आयोग ने 29 लोगों की रोलनंबर सहित सूची जारी की थी। इसमें कहा गया था कि अगर कोई अभ्यर्थी अपने दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाया है तो वह तीन दिन के भीतर दस्तावेज जमा करवा सकता है।

आठ नए अभ्यर्थियों की री-प्रजेंटेशन के बाद अब फाइनल सूची में भी बदलाव हुआ है। आयोग के सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने बताया कि मेरिट के आधार पर 91 अभ्यर्थियों का चयन किया गया है। जबकि योग्य अभ्यर्थी न मिलने के कारण करीब 71 पद खाली रह गए हैं। इसमें आर्थिक रूप से कमजोर सामान्य वर्ग के आठ पद, स्वतंत्रता सेनानी वार्ड से दो पद, ओबीसी अनारक्षित के 19 पद, ओबीसी बीपीएल के 5 पद, एससी अनारक्षित के 24 पद, एससी बीपीएल के पांच पद, एससी स्वतंत्रता सेनानी वार्ड का एक पद, एसटी अनारक्षित के पांच पद, एसटी बीपीएल के दो पद शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें