प्रश्नपत्रों और उत्तर पुस्तिकाओं को छापने, पैकिंग करने और डिलीवर करने का लंबा झंझट भी खत्म हो जाएगा। इसका पर्यावरण को लाभ होगा। कागज का इस्तेमाल कम होगा। इससे आने वाले समय में भर्तियों में तीन गुणा वृद्धि संभव होगी।
कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) एक जून को- 30 मई, 2018 को अनुसंधान अधिकारी की इस पहली परीक्षा के आयोजन के बाद अब दूसरे कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) का आयोजन एक जून को होगा। एक जून को आयोग उप प्रबंधक आईटी के पद की परीक्षा भी इसी नई विधि से लेगा।
स्क्रीनिंग टेस्ट सात और आठ जून को- हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने सहायक आचार्य के पद के लिए सात और आठ जून को स्क्रीनिंग टेस्ट लेने का फैसला लिया है। संगीत वोकल के लिए यह परीक्षा सात जून को 11 से 1 बजे के बीच राज्य लोक सेवा आयोग के कार्यालय में होगी।
पत्रकारिता एवं जन संचार के लिए यह परीक्षा आठ जून को 11 से 1 बजे के बीच होगी। परीक्षा राज्य लोक सेवा आयोग के सभागार में रखी गई है। यह जानकारी आयोग के सचिव संजीव पठानिया ने दी।