हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने उद्योग विभाग में मैनेजर या प्रोजेक्ट मैनेजर (डीआईसी) के पदों को भरने के लिए ली गई छंटनी परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। आयोग के सचिव संजीव पठानिया ने बताया है कि छंटनी परीक्षा में उत्तीर्ण अभ्यर्थियों के रोल नंबर ये हैं- 186158 186266 186350 186361 186367 186399 186523 186539 186587 186763 186853 18691उन्होंने बताया कि इन पदों के साक्षात्कार 29 अप्रैल 2017 को निर्धारित किए गए हैं।
मेडिकल ऑफिसर के पदों के लिए स्क्रीनिंग परीक्षा 30 को
हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग 30 अप्रैल को 11 बजे से एक बजे दोपहर तक मेडिकल ऑफिसर (जनरल विंग) क्लास-एक (राजपत्रित) पदों की भर्ती के लिए स्क्रीनिंग परीक्षा आयोजित करने जा रहा है। ये परीक्षा शिमला में विभिन्न केंद्रों में होगी। इन पदों के लिए अस्थायी रूप से भर्ती उम्मीदवारों के लिए ई-प्रवेश पत्र और निर्देश स्क्रीनिंग टेस्ट से पहले सही समय पर अपलोड किए जाएंगे।
उम्मीदवारों को समय-समय पर आयोग की वेबसाइट पर जाने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा दावे के आधार पर सभी अस्थायी रूप से भर्ती उम्मीदवारों को अपने संबंधित सेलुलर नंबर पर एसएमएस और ई-मेल के माध्यम से सूचित किया जाएगा। यह जानकारी आयोग के उप सचिव अशोक गुप्ता ने दी है।