हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने एसएएस ओबी परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। इस परीक्षा में 325 उम्मीदवारों ने हिस्सा लिया था। इसमें सामान्य श्रेणी के 20 उम्मीदवारों को उत्तीर्ण घोषित किया गया है।
अनुसूचित जाति के 5, अनुसूचित जनजाति के 2 और ओबीसी के 3 उम्मीदवारों को उत्तीर्ण घोषित किया गया है। आयोग के सचिव संजीव पठानिया ने इसकी पुष्टि की। ये परीक्षा परिणाम आयोग की वेबसाइट पर है।