फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HPSSC: पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती का परीक्षा परिणाम घोषित

Thu, 09 Aug 2018 04:24 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर ने पुलिस विभाग में सब इंस्पेक्टर के 13 पदों को भरने के लिए आयोजित भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। आयोग ने सितंबर 2017 को इन पदों के लिए आवेदन मांगे थे। आयोग को 22364 आवेदन पत्र प्राप्त हुए। इनमें केवल 19186 आवेदनों को सही पाया गया, जबकि शेष रद्द कर दिए गए।

विज्ञापन

क्लिक कर देखें परिणाम
इसके बाद आयोग ने 20 मई, 2018 को लिखित परीक्षा का आयोजन किया। इसमें 12150 अभ्यर्थी ही उपस्थित हुए, जबकि शेष 7036 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। आयोग ने लिखित परीक्षा की मेरिट के आधार पर 279 अभ्यर्थियों को आगामी परीक्षा के लिए सफल घोषित किया है।

लिखित परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले अभ्यर्थियों के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। आयोग के सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने बताया कि शारीरिक दक्षता परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले अभ्यर्थियों को आगामी पंद्रह अंकों की मूल्यांकन परीक्षा के लिए चयनित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि शारीरिक दक्षता परीक्षा का शेड्यूल शीघ्र जारी किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें